अनेकार्थक शब्द


अनेकार्थक शब्द वे हैं जो अलग-अलग प्रसंगों में भिन्न-भिन्न शब्दों के साथ प्रयोग होते हैं और प्रसंगानुसार अर्थ देते हैं। ये पर्यायवाची शब्द के समतुल्य होते हैं।


1. अकाल - दुर्भिक्ष, अभाव, असमय


2. अनन्त - विष्णु, ब्रह्मा, आकाश, अन्तहीन


3. अमृत - जल, दूध, स्वर्ण, गिलोय


4. अम्बर - वस्त्र, आकाश, कपास, मेघ


5. अशोक - शोकरहित, अशोक-वृक्ष, सम्राट्


6. अतिथि - मेहमान, साधु, यात्री, अपरिचित


7. अध्यक्ष - सभापति, विभाग का प्रमुख इंचार्ज


8. अवस्था - उम्र, दशा, स्थिति, परिस्थिति


9. अवैध – गैर-कानूनी, नाजायज


10. अम्बुज - कमल, बेत, ब्रह्मा, शंख


11. अलि - भौंरा, मदिरा, सखी


12. आँख - नेत्र, दृष्टि, निगरानी


13. आचार्य - गुरु, महापण्डित, प्रधानाचार्य, प्रवक्ता


14. इन्द्र - श्रेष्ठ, देवताओं का राजा, प्रतापी, सूर्य, बिजली,


15. उमा - पार्वती, दुर्गा, हल्दी, कान्ति


16. कनक - सोना, धतूरा, टेसू, पलाश


17. कपि - बन्दर, हाथी, सूर्य, हनुमान 


18. कन्या - कुमारी, राशि, पुत्री, लड़की


19. कलम - कर्णिका, लेखनी, कैंची, कनपटी के बाल, पेड़-पौधों की हरी लकड़ी


20. खल - दुष्ट, खरल, चुगलखोर, धतूरा, कूटने का पात्र


21. खीर - दूध, पायस, एक फल


22. गोली - बन्दूक की गोली, धागे की गोली, कूंचा, दवाईवाली गोली


23. गोपाल - गाय पालनेवाला, कृष्ण, ग्वाला


24. चाक - कुम्हार का चाक, चक्की, गोल वस्तु, बवण्डर


25. तिलक - टीका, राज्याभिषेक, एक गहना, श्रेष्ठ व्यक्ति


26. तीर - नदी, तट, बाण, समीप


27. द्विज - अण्डज, प्राणी, पक्षी ब्राह्मण, चन्द्रमा, दाँत, तारा


28. धर्मराज - न्यायाधीश, यमराज, युधिष्ठिर


29. नायक - सेनापति, सेनाधिकारी, मुखिया, मुख्य पात्र


30. पतंग - सूर्य, पक्षी, गुड्डी, फतिंगा, नाव


31. पुष्कर - तालाब, कमल, पानी


32. प्रपंच - झंझट, बखेड़ा मिथ्या, विस्तार


33. बिजली - विद्युत्, तड़ित, कर्ण-आभूषण


34. भूत - अतीत, प्रेत, पंचभूत, बीता कल


35. माया - भ्रम, दौलत, इन्द्रजाल, भगवान की लीला,


36. मोहर - अशर्फी, लाख, छाप, ठप्पा


37. रक्त - लाल, खून, केसर, रुधिर


38. लंगर - लोहे का काँटा, जंजीर, लँगोट, नटखर, वह भोजन जो गरीबों में बाँटा जाता है।


39. वंश - बांस, कुल, बांसुरी, गोत्र


40. वर - दूल्हा, श्रेष्ठ, करने योग्य, वरदान


41. सरदार - अगुआ, छोटा शासक, रईस, सिक्ख


42. हंस - प्राण, आत्मा, ब्रह्मा, पक्षि-विशेष


43. हरि - विष्णु, इन्द्र, सूर्य, घोड़ा, किरण, हंस, कामदेव