5. ऊर्जा का स्रोत


ऊर्जा के उत्तम स्त्रोत क्या हैं?


1. आग के ऊपर सूखी रेत डालने से आग की रोकथाम में सहायता मिलती है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- आग के ऊपर सूखी रेत डालने पर ईंधन को ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक जाती है और प्रज्वलन ताप कम हो जाता है। इससे आग बुझ जाती है।


2. स्पष्ट कीजिए कि कच्ची लकड़ी को जलाना कठिन क्यों होता है?

उत्तर- लकड़ी मुख्यतः कार्बोहाइड्रेटों का मिश्रण है जिनके अणुओं में कार्बन और हाइड्रोजन के अतिरिक्त ऑक्सीजन के परमाणु भी होते हैं। ऑक्सीजन के परमाणु लकड़ी के ज्वलन में सहायक तो होते हैं किंतु स्वयं जलते नहीं हैं। अतः ऐसे ईंधन (कच्ची लकड़ी) जलते तो हैंलेकिन उनका ऊष्मीय मान हाइड्रोकार्बनों की तुलना में कम होता है। इससे कच्ची लकड़ी को जलाना कठिन हो जाता है।


3. क्या कोई ऊर्जा स्त्रोत प्रदूषण मुक्त हो सकता हैक्यों अथवा क्यों नहीं?

उत्तर- कोई भी ऊर्जा स्त्रोत प्रदूषण मुक्त नहीं हो सकता है। ऊर्जा के प्रमुख स्त्रोत सौर सेल को प्रदूषण मुक्त माना जाता है। लेकिन वास्तव में सौर सेल से भी वातावरण प्रदूषित हो जाती हैक्योंकि यह अधिक मात्रा में अवरक्त विकिरणों को प्राप्त करती है।


4. ऊर्जा स्त्रोत से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- ऊर्जा स्त्रोत को दो भागों में बाँटा जा सकता है- नवीकरणीय और अनवीकरणीय स्रोत। नवीकरणीय स्त्रोत के अंदर सौर ऊर्जावायुबहते पानीज्वार-भाटेसागर तरंगों तथा बायो गैस आदि आते हैं। अनवीकरणीय स्त्रोत के अंदर कोयलालकड़ीपेट्रोलडीजलप्राकृतिक गैस आदि आते हैं।

नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत का दीर्घ काल तक उपलब्ध रहने की संभावना हैलेकिन अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत अल्पकालिक है। इसकी धीरे-धीरे समाप्ति संभव है।



ऊर्जा के पारंपरिक स्रोत


5. सूर्य की ऊर्जा का स्त्रोत क्या है?

उत्तर- सूर्य की ऊर्जा का स्त्रोत हाइड्रोजन के नाभिकीय संलयन है। सूर्य ऊर्जा का विशाल भंडार है। हाइड्रोजन के नाभिकीय संलयन से इसे अत्यधिक ऊर्जा मिल रही है। 


6. सोलर सेल से विद्युत उत्पन्न करने के क्या लाभ हैं

उत्तर- सोलर सेल सूर्य की ऊर्जा को सीधे विद्युत ऊर्जा में बदल देता है। सोलर सेल से विद्युत उत्पन्न करने का सबसे में बड़ा लाभ यह है कि जब बहुत अधिक संख्या में सोलर सेल को संयोजित करते है तो व्यावहारिक उपयोग के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त हो जाती है।


7. जीवाश्म ईंधन की कमियाँ क्या हैं?

उत्तर- जीवाश्म ईंधन की हानियाँ :

(i) जलने से पर्यावरण प्रदूषित होता है।

(ii) जलने पर  image गैस उत्पन्न होती है जिससे हरित गृह प्रभाव उत्पन्न होते हैं।

(iii) इनके जलने पर उत्पन्न अवयवों से अम्लीय वर्षा होती है।

(iv) यह समाप्य ईंधन है।


8. बायोगैस किसे कहते हैंबायोमास क्या है?

उत्तर- बायोगैस- विविध पादप तथा वाहित मल जब ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में अपघटित होते हैं तो बायोगैस वनते हैं। इसका प्रचलित नाम गोबर गैस है। बायोमास पादप और जन्तु के शरीर में जो पदार्थ वर्तमान रहता है उसे बायोमास कहते हैं। बायोमास भी ईंधन का एक स्रोत है।


9. बायो गैस क्या हैइसके अवयवों के नाम लिखें तथा इसके दो उपयोग बतावें।

उत्तर- बायोमास से उत्पन्न ज्वलनशील गैस को बायो गैस कहा जाता है। इस गैस में 75% मिथेन गैस पाया जाता है।

उपयोग

(i) इस गैस के जलने से निकली ऊर्जा काफी अधिक होती है। साथ ही प्रदूषण मुक्त होता है।

(ii) इस गैस का उपयोग प्रकाश पैदा करने में भी होता है।


10. क्या जीवाश्म ईंधन नवीकरणीय हैकारण दें।

उत्तर- जीवाश्मी ईंधन ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है। कोयलापेट्रोल तथा प्राकृतिक गैस जीवाश्मी ईंधन की श्रेणी में आते हैं। यह ईंधन करोड़ों साल बाद बनता है। इसकी सुरक्षा करना आवश्यक है। इसकी कमी को तत्काल भरपाई करना कठिन है। अतः नियंत्रित दर से खर्च करना चाहिए।


11. उत्तम ईंधन की दो विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर- (i) सरलता से सुलभ हो सके तथा सस्ता हो।

(ii) भंडारण तथा परिवहन में आसान हो।


12. हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतोंकी ओर क्यों ध्यान दे रहे हैं?

उत्तर- अधिकांशतः आज भी हमलोग जीवाश्मी ईंधनों पर आधारित हैं। इनके भंडारण सीमित हैं। यदि पूर्णरूपेण इसी ईंधन पर निर्भर हो जाते हैं तो एक दिन ऐसा समय आयेगा कि संपूर्ण जीवाश्मी ईंधनों की समाप्ति हो जाएगी और हम भारी संकट में पड़ जाएंगे। आज के इस वैज्ञानिक प्रणाली एवं तकनीकी के बढ़ते चरण में ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में ऊर्जा के परम्परागत स्त्रोतों पर निर्भर रहना संभव नहीं है। इसलिए हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की ओर ध्यान दे रहे हैं।


13. पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतों के उपयोग की प्रायोगिकी कौन दो सुधार किए गए हैं?

उत्तर- (i) ऊर्जा स्त्रोत से अधिकाधिक ऊर्जा प्राप्त हो।

(ii) हानिकारक पदार्थ पैदा नहीं हो।


14. जीवाश्मी ईंधनों के जलने से उत्पन्न प्रदूषण को कैसे रोका जा सकता है?

उत्तर- जीवाश्मी ईंधनों के जलाने के कारण उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को कुछ सीमाओं तक दहन प्रक्रम की दक्षता में वृद्धि करके कम किया जा सकता है। जीवाश्मी ईंधन का गैस स्टोवों तथा वाहनों में प्रत्यक्ष रूप से उपयोगी होने के अतिरिक्त विद्युत उत्पन्न करने के लिए भी इसे ईंधन के रूप में उपयोग होता है। अतः प्राप्त विद्युत से भी ईंधन के जलने सम्बन्धी प्रदूषण को कम किया जा सकता है।


15. सौर पैनलों के दो उपयोगों को लिखें।

उत्तर- सौर पैनल के उपयोग निम्नलिखित हैं-

(i) सौर पैनल में कोई गतिशील पुर्जा नहीं है। अतः इसका रख-रखाव सस्ता होता है।

(ii) इन्हें सुदूर तथा अगम्य स्थानों में भी स्थापित किया जा सकता है।


16. ग्रीन हाउस गैस क्या है?

उत्तर- जो पेड़-पौधे वनस्पति आदि जल में डूब जाते हैं वे अवायवीय परिस्थितियों में सड़ने लगते हैं और विघटित होकर विशाल मात्रा में मिथेन गैस उत्पन्न करते हैं जो एक ग्रीन हाउस गैस है।



वैकल्पिक अथवा गैर प्ररंपरागत ऊर्जा स्त्रोत


17. अनवीकरणीय ऊर्जा-स्त्रोत क्या हैइसके दो उदाहरण दें।

उत्तर- अनवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतः अनवीकरणीय स्त्रोत ऊर्जा का वह स्त्रोत है जिसे उपयोग के बाद पुनः वापस मूल रूप में प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उदाहरणः सुखा लकड़ीकोयला।


18. नाभिकीय विखंडन क्या है?

उत्तर- नाभिकीय विखंडन अभिक्रिया एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी भारी परमाणु (जैसे-यूरेनियमप्लूटोनियम अथवा थोरियम) के नाभिक को निम्न ऊर्जा न्यूट्रॉन से बमबारी कराकर हल्के नाभिकों में तोड़ा जा सकता है। जब ऐसा किया जाता हैतो विशाल मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है। यह तब होता है जब मूल नाभिक का द्रव्यमान व्यष्टिगत उत्पादों के द्रव्यमानों के योग से कुछ ही अधिक होता है। इस मुक्त ऊर्जा का उपयोग भाप बनाकर विद्युत उत्पन्न करने में किया जाता है।


19. नाभिकीय ऊर्जा से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- भारी तत्व के परमाणु के नाभिक भी ऊर्जा के स्त्रोत है। यह किसी भारी तत्व जैसे यूरेनियमथोरियमप्लूटोनियम परमाणु के नाभिक में निम्न ऊर्जा के न्यूट्रॉन प्रवेश करते है तो यह नाभिक दो टूकड़ो में टूट जाता है और नाभिक की कुछ मात्रा ऊर्जा में बदल जाती है। इसे नाभिकीय ऊर्जा कहते है।


20. सौर ऊर्जा युक्तियों के नाम बतावेंः

उत्तर- सौर-ऊर्जा युक्तियाँ निम्नांकित हैं- 

(i) सौर कूकर 

(ii) सौर जल ऊष्मक

(iii) सौर जल पंप 

(iv) सौर-सेल।


21. सौर कुकर के लिए कौन-सा दर्पण – अवतल, उत्तल अथवा समतल सर्वाधिक उपयुक्त होता है?

उत्तर- सौर कुकर के लिए अवतल दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त होता है-

सूर्य से आने वाली प्रकाश की किरणों को अवतल दर्पण परावर्तित करके एक बिंदु पर अभिसरित कर देती है। फलस्वरूप वहाँ का ताप बढ़ जाता है और खाना बनाने में सुविधा हो जाती है।


22. सौर ऊर्जा की विशेषता लिखें।

उत्तर- (i) यह ऊर्जा प्रदूषण मुक्त है।

(ii) सौर ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा है।

(iii) सौर ऊर्जा अक्षय है।

(iv) पृथ्वी पर मानव जीव-जन्तु तथा पौधे सौर ऊर्जा से जीवित हैं।

(v) सौर ऊर्जा के उपयोग से सौर-कुकरसौर-सेलसौर-पैनल आदि काम करते हैं।


23. दो ऊर्जा स्त्रोतों के नाम लिखें।

उत्तर- दो स्रोत निम्नांकित हैं : 

(i) कोयला

(ii) पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस

इन दोनों स्रोतों की सीमित मात्रा है। इन ईंधनों का खपत दर जिस रूप से हो रहा हैये दोनों स्रोत शीघ्र समाप्त हो जायेंगेक्योंकि इनकी उत्पत्ति होने में लाखों वर्ष लग जाते हैं।


24. सौर स्थिरांक की परिभाषा करें।

उत्तर- पृथ्वी की परिरेखा पर सूर्य की किरणों के लम्बवत् स्थित खुले क्षेत्र के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर प्रति सेकेण्ड पहुँचने वाली सौर ऊर्जा को सौर स्थिरांक कहते हैं। इसका सन्निकट मान image है।


25. सौर सेलों के कुछ उपयोगों को लिखें।

उत्तर- सौर सेल के कुछ उपयोग निम्नलिखित हैं- 

(i) उपग्रहों में

(ii) मार्स आर्बिटरों में

(iii) रेडियो में

(iv) बेतार संचार तंत्रों में

(v) टीवी केंद्रों में 

(vi) खिलौनों में।


26. सूर्य के प्रकाश के उन दो घटकों के नाम लिखिए जो हमें दिखाई नहीं देते हैं।

उत्तर- सूर्य प्रकाश के दो घटक जिसे हम देख नहीं पाते हैं- 

(i) अवरक्त विकिरण

(ii) x-किरणें।


27. सौर ऊर्जा का दैनिक कार्यों में प्रमुख पारंपरिक उपयोग बतावें।

उत्तर- सौर ऊर्जा का उपयोग सौर कुकर और सौर पैनेल में किया जाता है। सौर कुकर से खाना बनाने में सौर ऊर्जा का उपयोग होता है। सौर पैनल की स्थापना सुदूर इलाके में भी किया जा सकता है और विद्युत ऊर्जा की प्राप्ति की जा सकती है।



पर्यावरण विषयक सरोकार


28. प्राकृतिक गैस तथा C.N.G. क्या है?

उत्तर- उच्च दाब पर जब प्राकृतिक गैस को द्रव रूप में संग्रहित किया जाता है तो उसे CNG कहा जाता है। प्राकृतिक गैस और CNG का उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।


29. उत्तम ईंधन किसे कहते हैं?

उत्तर- एक उत्तम ईंधन वह है-

(i) - जिसका ऊष्मीय मान उच्च हो।

(ii) जो सस्ता तथा आसानी से उपलब्ध हो।

(iii) जिससे प्रज्जवलन ताप की प्राप्ति हो सके।

(iv) जलने में अल्प धुआँ और अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है।


30. भूतापीय ऊर्जा क्या है?

उत्तर- भौमिकीय परिवर्तन के कारण पृथ्वी के गर्भ में गर्म चट्टानों के सम्पर्क में जल के आने पर भाप बनता है जिसे पाइप द्वारा निकाला जाता है और उच्च दाब पर की भाप विद्युत जनित्र की टरबाइन को घुमाता है तथा विद्युत ऊर्जा की प्राप्ति होती है।


31. विद्युत ऊर्जा स्त्रोतों के नाम लिखें।

उत्तर- (i) बहती जल धारा

(ii) बहता पवन

(iii) सौर ऊर्जा

(iv) महासागरीय तापीय ऊर्जा

(v) भूतापीय ऊर्जा

(vi) नाभिकीय ऊर्जा।



कोई ऊर्जा स्रोत हमारे लिए कब तक बना रह सकता है


32. ऊर्जा के अनवीकरणीय संसाधन कौन-कौन हैं?

उत्तर- ऊर्जा के अनवीकरणीय संसाधन निम्नलिखित हैं- कोयलापेट्रोलियमलकड़ीप्राकृतिक गैस आदि।


33. ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग उचित क्यों नहीं हैजबकि जंगलों की पुनः पूर्ति हो सकती है?

उत्तर- वृक्षों को काटकर प्राप्त लकड़ी ऊर्जा का एक नवीकरणीय स्रोत है। किंतु कोई वृक्ष परिपक्व होने में 15 वर्ष से अधिक समय ले सकता है। इस प्रकार लकड़ी के समान ऊर्जा स्रोतों की पुनः प्राप्ति में बहुत समय लगता है। बड़ी संख्या में वृक्षों को काटने से जंगल नष्ट हो रहे हैं जो पर्यावरण असंतुलन का कारण है। यही कारण है कि लकड़ी को ऊर्जा स्त्रोत के रूप में उपयोग करना विवेकपूर्ण निर्णय नहीं है।


34. यदि आप अपने भोजन को गरम करने के लिए किसी भी ऊर्जा स्त्रोत का उपयोग कर सकते हैं तो आप किसका उपयोग करेंगे और क्यों?

उत्तर- मैं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत का उपयोग करना ठीक समझता हूँ। यह ऊर्जा प्रदूषण मुक्त है। आजकल हम लोग अपने घरों में LPG का उपयोग करते हैं जो प्रदूषण मुक्त है।


35. हमारे घरों में ऊर्जा का उपयोग मुख्यतः जिन दो रूपों में होता है उनके नाम लिखिए।

उत्तर- हमारे घरों में अनवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत (कोयलाकिरोसिन तेललकड़ी) और नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत (सौर ऊर्जा) आदि का उपयोग होता है।



ऊर्जा का स्रोत - urja ka srot - (energy-sources) :- 

ऊर्जा का स्रोत
ऊर्जा के स्रोत
Sources of Energy
Sources of Energy in Hindi
Renewable Energy
Non Renewable Energy
Class 10 Science
Physics Notes in Hindi
NCERT Science

Science Notes Hindi