8. परिवहन एवं संचार


(क) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

प्रश्न 1. पारमहाद्वीपीय स्टुवर्ट महामार्ग किनके मध्य से गुजरता है?
(क) डार्विन और मेलबोर्न
(
ख) एडमंटन और एंकॉरेज
(
ग) बैंकूवर और सेंट जॉन नगर
(
घ) चेगडू और ल्हासा
उत्तर- (क)


प्रश्न 2. किस देश में रेलमार्गों के जाल का सघनतम घनत्व पाया जाता है?
(क) ब्राजील
(
ख) कनाडा
(
ग) संयुक्त राज्य अमेरिका
(
घ) रूस
उत्तर- (घ)


प्रश्न 3. वृहद् टंक मार्ग होकर जाता है।
(क) भूमध्य सागर हिंद महासागार से होकर
(
ख) उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर
(
ग) दक्षिण अटलांटिक महासागर से होकर
(
घ) उत्तर प्रशांत महासागर से होकर
उत्तर- (ख)


प्रश्न 4. “बिग इंज’ पाइपलाइन के द्वारा परिवहित किया जाता है।
(क) दूध
(
ख) जल
(
ग) तरल पेट्रेलियम गैस (LPG)
(
घ) पैट्रोलियम
उत्तर- (घ)


प्रश्न 5. चैनल टनल जोड़ता है।
(क) लंदन बर्लिन
(
ख) बर्लिन-पेरिस
(
ग) पेरिस-लंदन
(
घ) बार्सीलोना- बर्लिन
उत्तर- (ग)



(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:

प्रश्न 1. पर्वतोंमरुस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएं हैं?
उत्तर- पर्वतोंमरुस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में भौगोलिक कारणों एवं सड़क एवं रेल परिवहन निर्माण सामग्री का आसानी से प्राप्त न होना तथा भारी वर्षाघने वनमरुस्थल तथा बाढ़ें सड़क निर्माण में बाधक हैं। इन क्षेत्रों में जनसंख्या का कम घनत्व भी सड़कों के (स्थल परिवहन के साधनों) कम होने का एक कारण है।


प्रश्न 2. पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या होता है?
उत्तर- पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए इसके दोनों छोरों को जोड़ते हैं। इनका निर्माण आर्थिकराजनीतिक कारणों से विभिन्न दिशाओं में लंबी यात्राओं की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया था।


प्रश्न 3. जल परिवहन के क्या लाभ हैं?
 
उत्तर-

  1. जल परिवहन के महत्त्वपूर्ण लाभों में से एक यह है कि इसमें मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता।
  2. यह बहुत सस्ता पड़ता है क्योंकि जल का घर्षण स्थल की अपेक्षा बहुत कम होता है।
  3. जल परिवहन की ऊर्जा लागत की अपेक्षाकत कम होती है।
  4. जल परिवहन को महासागरीय मार्गों और आंतरिक जलमार्गों में बांटा जा सकता है।


(ग) निम्न प्रश्नों का 150 शब्दों में उत्तर दीजिए।

प्रश्न 1. ‘एक सुप्रबंधित परिवहन प्रणाली में विभिन्न एक दूसरे की संपूरक होती है’ इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- परिवहनसंचार एवं व्यापारउत्पादन केंद्रों और उपभोग केंद्रों को जोड़ते हैं। परिवहन समाज की आधारभूत आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए रचा गया एक संगठित सेवा उद्योग है। इसके अंतर्गत परिवहन मार्गोंलोगों और वस्तुओं के वहन के लिए गाडियोंमार्गों के रख-रखाव और लदानउतराव तथा वितरण का निपटान करने के लिए संस्थाओं का समावेश किया जाता है। विश्व परिवहन की प्रमुख विधाएं हैं – स्थलजलवायु और पाइपलाइन आदि। इनका प्रयोग अंतादेशिक तथा अंतरा- प्रादेशिक परिवहन के लिए किया जाता है और पाइपलाइन को छोड़कर प्रत्येक यात्रियों और माल दोनों का वहन करता है।

किसी विधा की सार्थकता परिवहित की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के प्रकारपरिवहन की लागतों और उपलब्ध विधा पर निर्भर करता है। वस्तुओं के अंतर्राष्ट्रीय संचलन का निपटान भारी वाहन जलयानों द्वारा किया जाता है। कम दूरी एवं एक घर से दूसरे घर की सेवाएं प्रदान करने में सड़क परिवहन सस्ता एवं तीव्रगामी है। किसी देश के भीतर स्थूल पदार्थों के विशाल परिणाम को लंबी दूरियों तक परिवहन करने के लिए रेल सर्वाधिक अनुकूल साधन है। उच्च मूल्य वालीहल्की तथा नाशवान वस्तुओं का वायुमार्गों द्वारा परिवहन सर्वश्रेष्ठ होता है। परिवहन के लिए वायु यातायात अच्छी विधि है। एक सुप्रबंधित परिवहन तंत्र में ये विभिन्न विधाएं एक-दूसरे की पूरक होती है।


प्रश्न 2. विश्व के वे कौन-से प्रमुख प्रदेश हैं जहां वायुमार्ग का सघन तंत्र पाया जाता है?
उत्तर- उत्तरी गोलार्द्ध में अंतर-महाद्वीपीय वायुमार्गों की एक सुस्पष्ट पूर्व-पश्चिम पट्टी है। पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिकापश्चिमी यूरोप और दक्षिण-पूर्वी एशिया में वायुमार्गों का सघन जाल पाया जाता है। विश्व के कुल वायुमार्गों के 60 प्रतिशत भाग का प्रयोग अकेला संयुक्त राज्य अमेरिका करता है। न्यूयार्कलंदनपेरिसएमस्टर्डम और शिकागो नोडीय बिंदु हैं। जहां अभिसरित होते हैं अथवा सभी महाद्वीपों की ओर विकरित होते हैं।


प्रश्न 3. वे कौन सी विधाएं हैं जिनके द्वारा साइबर स्पेस मनुष्यों के समकालीन आर्थिक और सामाजिक स्पेस की वृद्धि करेगा?
उत्तर- साइबर स्पेस लोगों के समकालीन आर्थिक और सामाजिक स्पेस को ई. मेलई. वाणिज्यई. शिक्षा और ई. प्रशासन के माध्यम से विस्तृत करेगा। फैक्सटेलिविजन और रेडियो के साथ इंटरनेट समय और स्थान की सीमाओं को लांघते हुए अधिक लोगों तक पहुंचेगा। ये आधुनिक संचार प्रणालियां हैं जिन्होंने परिवहन से कहीं ज्यादा वैश्विक ग्राम की संकल्पना को साकार किया है।

ऑप्टिक फइबर तारों के प्रयोग ने साइबर स्पेस में क्रांति ला दी हैं। इन तारों के प्रयोग से आंकड़ों की विशाल मात्राओं की तीव्रता से सुरक्षापूर्वक और त्रुटिहीन संप्रेषण संभव होता है। टेलीफोन अमेरिका के नगरीकरण का एक क्रांतिक कारक बना। आज भी टेलीफोन सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली विधा है। विकासशील देशों में उपग्रहों द्वारा संभव बनाया गया सेलफोन का प्रयोग ग्रामीण संपर्क के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।