7. तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप


(क) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है?
(क) खेती
(
ख) बुनाई
(
ग) व्यापार
(
घ) आखेट
उत्तर- (ग)


प्रश्न 2. निम्नलिखित क्रियाकलापों में कौन-सा द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है?
(क) इस्पात प्रगलन
(
ख) वस्त्र निर्माण
(
ग) मछली पकड़ना
(
घ) टोकरी बुनना
उत्तर- (ग)


प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सेक्टर दिल्लीमुंबईचेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोगजार प्रदान करता है?
(क) प्राथमिक
(
ख) द्वितीयक
(
ग) पर्यटन
(
घ) सेवा
उत्तर- (घ)


प्रश्न 4. वे काम जिनमें उच्च परिमाण और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैंकहलाते हैं –
(क) द्वितीयक क्रियाकलाप
(
ख) पंचम क्रियाकलाप
(
ग) चतुर्थ क्रियाकलाप
(
घ) प्राथमिक क्रियाकलाप
उत्तर- (ख)


प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप चतुर्थ सेक्टर में संबंधित है?
(क) संगणन विनिर्माण
(
ख) विश्वविद्यालयी अध्यापन
(
ग) कागज और कच्ची लुगदी निर्माण
(
घ) पुस्तकों का मुद्रण
उत्तर- (घ)


प्रश्न 6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है?
(क) वाह्यस्रोत दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है
(
ख) कभी-कभार अभियांत्रिकी और विनिर्माण कार्यों की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती
(
ग) बी.पी. ओज के पास के.पी.ओज की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं
(
घ) कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है
उत्तर- (घ)



(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1. फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- ये वह व्यापारिक क्रियाकलाप है जो उपभोक्ताओं को वस्तुओं के प्रत्यक्ष-विक्रय से संबंधित हैं। अधिकांश फुटकर व्यापार केवल विक्रय से नियत प्रतिष्ठानों और भंडारों में संपन्न होता है। फेरीरेहड़ीट्रकद्वार से द्वारडाक आदेशदूरभाषस्वचालित बिक्री मशीनें तथा इंटरनेट फुटकर बिक्री के भंडार आदि उदाहरण हैं।


प्रश्न 2. चतुर्थ सेवाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर- चतुर्थ क्रियाकलाप अनुसंधान और विकास पर आधारित होते हैं और विशिष्टीकृत ज्ञान प्रौद्योगिकी कुशलता और प्रशासकीय सामर्थ्य से संबद्ध सेवाओं के उन्नत नमूने के रूप में देखे जाते हैं। चतुर्थ क्रियाकलापों में से कुछ इस प्रकार है-सूचना का संग्रहणउत्पादन और प्रकीर्णन अथवा सूचना का उत्पादन भी।


प्रश्न 3. विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए देशों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारतथाइलैंडसिंगापुरमलेशियास्विटजरलैंड और आस्ट्रेलिया। भारतस्विटजरलैंड और आस्ट्रेलिया के अस्पताल विकिरण बिंबों के अध्ययन से लेकर चुंबकीय अनुनाद बिंबों के निर्वचन और पराश्राव्य परीक्षणों तक की विशिष्ट चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध करा रहे हैं।


प्रश्न 4. अंकीय विभाजक क्या है?
उत्तर- सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरे ग्लोब पर असमान रूप से वितरित हैं। देशों में विस्तृत आर्थिकराजनीतिक और सामाजिक भिन्नताएँ पाई जाती हैं। निर्णायक कारक यह है कि कोई देश कितनी शीघ्रता से अपने नागरिकों को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी तक पहुँच और उसके लाभ उपलब्ध करा सकता है। विकसिक देशसामान्य रूप सेइस दिशा में आगे बढ़ गए हैं जबकि विकासशील देश पिछड़ गए हैं और इसी को अंकीय विभाजन कहा जाता है।



(ग) निम्न प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें–

प्रश्न 1. आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धि की चर्चा कीजिए।
उत्तर- दैनिक जीवन में काम को सुविधाजनक बनाने के लिए लोगों को व्यक्तिगत सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं सेवाएँ विभिन्न स्तरों पर पाई जाती हैं। कुछ सेवाएँ उद्योगों को चलाती हैकुछ लोगों को और कुछ उद्योगों और लोगों दोनों कोउदाहरणतः परिवहन तंत्र। निम्नस्तरीय सेवाएँ जैसे- पंसारी की दुकानेंधोबी घाटउच्चस्तरीय सेवाओं अथवा लेखाकारपरामर्शदाता और काय चिकित्सक जैसी अधिक विशिष्टीकृत सेवाओं की अपेक्षा अधिक सामान्य और विस्तृत हैं। सेवाएँ भुगतान कर सकने वाले व्यक्तिगत उपभोक्ताओं को उपलब्ध होती हैं। मालीधोबी और नाई मुख्य रूप से शारीरिक श्रम करते हैं। अध्यापकवकीलचिकित्सकसंगीतकार और अन्य मानसिक श्रम करते हैं।

अनेक सेवाएँ अब नियमित हो गई हैं। महामार्गों एवं पुलों का निर्माण और अनुरक्षणअग्निशमन विभागों का अनुरक्षण और शिक्षा की पूर्ति अथवा पर्यवेक्षण और ग्राहक-सेवा महत्वपूर्ण सेवाओं में से हैंजिनका पर्यवेक्षण अथवा निष्पादन प्रायः सरकारों अथवा कंपनियों द्वारा किया जाता है। राज्य और संघ विधान ने परिवहनदूरसंचारऊर्जा और जलापूर्ति जैसी सेवाओं के विपणन के पर्यवेक्षण और नियंत्रण के लिए निगमों की स्थापना की है। स्वास्थ्य की देखभालअभियांत्रिकीविधि और प्रबंधन व्यावसायिक सेवाएँ हैं।

मनोरंजनात्मक और प्रमोद सेवाओं की स्थिति बाजार पर निर्भर करती है। मल्टीप्लेक्स और रेस्तराओं की स्थिति केन्द्रीय व्यापार क्षेत्र (सी.बी.डी.) के अंदर अथवा निकट हो सकती है। सेवाएँ सभी समाजों में उपलब्ध होती है। अधिक विकसित देशों में कर्मियों का अधिकतर प्रतिशत इन सेवाओं में लगा हैअल्पविकसित देशों में 10 प्रतिशत से भी कम लोग इस सेवा क्षेत्र में लगे हैं। इन सेक्टर में रोजगार की प्रवृति बढ़ रही है। जबकि प्राथमिक और द्वितीयक क्रियाकलापों में यह घट रही है। आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता में लगातार वृद्धि हो रही है।


प्रश्न 2. परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- परिवहन मनुष्य की गतिशीलता की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के लिए निर्मित एक संगठित उद्योग है। आधुनिक समाज वस्तुओं के उत्पादनवितरण और उपभोग में सहायता देने के लिए तीव्र और सक्षम परिवहन व्यवस्था चाहते हैं। इस जटिल व्यवस्था की प्रत्येक अवस्था में परिवहन द्वारा पदार्थ का मूल्य अत्यधिक बढ़ जाता है। परिवहन दूरी को किलोमीटर दूरी अथवा मार्ग लंबाई की वास्तविक दूरीसमय दूरी अथवा एक मार्ग पर यात्रा करने में लगने वाले समयऔर लागत दूरी अथवा मार्ग पर यात्रा के खर्च के रूप में मापा जा सकता है। परिवहन के साधन के चयन में समय अथवा लागत के संदर्भ में एक निर्णायक कारक है।

परिवहन की माँग जनसंख्या के आकार से प्रभावित होती है। जनसंख्या का आकार जितना बड़ा होगा परिवहन की माँग उतनी ही अधिक होगी। नगरोंकस्बोंगाँवोंऔद्योगिक केंद्रों और कच्चे मालउनके मध्य व्यापार के प्रारूपउनके भू-दृश्य की प्रकृतिजलवायु के प्रकार और मार्ग की लंबाई पर आने वाले व्यवधानों को दूर करने के लिए उपलब्ध निधियों पर मार्ग निर्भर करते हैं। संचार सेवाओं में शब्दों और संदेशोंतथ्यों और विचारों का प्रेषण सम्मिलित है। लेखक के आविष्कार ने संदेशों को संरक्षित किया और संचार को परिवहन के साधनों पर निर्भर करने में सहायता की। यही कारण है कि परिवहन के सभी रूपों को संचार पथ कहा जाता है।

जहाँ परिवहन जाल-तंत्र सक्षम होता है वहाँ संचार का फैलाव सरल होता है। मोबाइल दूरभाष और उपग्रहों जैसे कुछ विकासों ने संचार को परिवहन से मुक्त कर दिया है। लेकिन अभी भी सभी रूपों का साहचर्य पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है। आज भी पूरे विश्व में विशाल मात्रा में डाक का निपटारन डाकघरों द्वारा हो रहा है। मोबाइन क्रांति ने संचार को प्रत्यक्ष और तत्काल बना दिया है। उपग्रह संचार पृथ्वी और अंतरिक्ष से सूचना का प्रसारण करता है। इंटरनेट ने वैश्विक संचार तंत्र में वास्तव में क्रांति ला दी है।