7. एक साम्राज्य की राजधानी : विजयनगर


प्रश्न 1. पिछली दो शताब्दियों में हम्पी के भवनावशेषों को अध्ययन में कौन-सी पद्धतियों का प्रयोग किया गया हैआपके अनुसार यह पद्धतियाँ विरुपाक्ष मंदिर के पुरोहितों द्वारा प्रदान की गई जानकारी की किस प्रकार पुरक रही?
उत्तर- पिछली दो शताब्दियों में हम्पी के भवनावशेषों के अध्ययन की पद्धतियाँ एवं विरुपाक्ष मंदिर के पुरोहितों द्वारा प्रदान की गई जानकारी का यूरक: विजयनगर का विनाश होने के लगभग दो सौ वर्ष पश्चात् भी विजयनगर की स्मृति बनी रही। हम्पी की खोज में एक अभियन्ता (Engineer) एवं पुरातत्वविद् कर्नल कॉलिन मैकेन्जी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। उसने 1800 ई० में इस स्थान का सर्वप्रथम सर्वेक्षण मानचित्र तैयार किया।

उसे विरुपाक्ष मंदिर तथा पम्पादेवी के पूजास्थल के पुजारियों से इसके बारे में आरंभिक जानकारी मिली। इसके आधार पर 1856 ई० से छायाचित्रकारों ने शोधकर्ताओं के अध्ययन कार्य को सुगम बनाने के लिए यहाँ के भवनों के चित्र संकलित करने आरंभ किये। 1836 ई० से विद्वानों ने विभिन्न मंदिरों से अनेक अभिलेख एकत्र करने शुरू कर दिए। विजयनगर साम्राज्य के इतिहास का पुनर्निर्माण करने के लिए इन स्रोतों की विदेशी यात्रियों के वृत्तांतों तथा तेलुगु कन्नड़तमिल और संस्कृत में लिखे गये साहित्य से तुलना की गई।


प्रश्न 2. विजयनगर की जल आवश्यकताओं को किस प्रकार पूरा किया जाता था?
उत्तर- विजयनगर की जल आवश्यकताओं को पूरा करने के उपाय–

  1. विजयनगर का क्षेत्र एक शुष्क क्षेत्र है। इसकी जल आवश्यकता तुंगभद्रा नदी पूरी करती है। यह नदी एक प्राकृतिक कुंड का निर्माण करती है।
  2. नदी के आस-पास करधनी के रूप में ग्रेनाइट पत्थर की पहाड़ियाँ हैं जिनका पानी जल धाराओं के रूप में नदी में गिरता है।
  3. सभी धाराओं के साथ एक हौज बनाया गया है। हौज के जल का प्रयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है।
  4. इन हौजों में प्रसिद्ध हौज 15 वीं शताब्दी में निर्मित कमलपुरम् जलाशय है। इसके जल का प्रयोग पीने और सिंचाई दोनों कार्यों के लिये किया जाता है।
  5. जल का प्रमुख स्रोत हिरिया नहर था। इस नहर में तुंगभद्रा पर बने बांध से पानी लाया जाता था और घाटी स्थित कृषि भूमि को सिंचाई में प्रयोग किया जाता था।

प्रश्न 3. शहर के किलेबंद क्षेत्र में कृषि क्षेत्र को रखने के आपके विचार में क्या फायदे और नुकसान थे?
उत्तर- शहर के क्षेत्र में कृषि क्षेत्र को रखने के फायदे और नुकसान–
1. 
विजयनगर के शासकों ने शहर के किलेबंद क्षेत्र के भीतर ही कृषि क्षेत्र को रखा था। इसकी पुष्टि फारस यात्री अब्दुर्रज्जाक और पुरातत्त्वविदों ने की है। इसका फायदा यह था कि आक्रमणकारियों को खाद्य सामग्री से वंचित करने और समर्पण के लिए बाध्य करने में होता था। आक्रमणकारियों द्वारा किले को कई महीनों और यहाँ तक कि वर्षों तक घेरा जा सकता था। ऐसी परिस्थितियों में प्राथमिक जरूरत को पूरा करने के लिए किलेबंद क्षेत्रों के भीतर ही खेती की व्यवस्था और अन्नागारों का निर्माण किया जाता था।

2. इस व्यवस्था का नुकसान यह था कि शासकों को कृषि क्षेत्र विस्तृत होने के कारण किले की ऊँची प्राचीर तैयार कराने में बहुत अधिक खर्च आता था । पर्याप्त साधनों और धन की आवश्यकता होती थी।


प्रश्न 4. आपके विचार में महानवमी डिब्बा से संबद्ध अनुष्ठानों का क्या महत्त्व था?
उत्तर- महानवमी डिब्बा से संबद्ध अनुष्ठान:
महानवमी डिब्बा शहर की सबसे ऊँची संरचना थी। इसका आधार 11000 वर्ग फीट है। मंच के आधार पर सुन्दर आकृतियाँ उत्कीर्ण हैं। इस ढाँचे का सम्बन्ध 10 दिन चलने वाले हिंदू त्यौहार दशहरा (उत्तर भारत)दुर्गापूजा (बंगाल) तथा नवरात्रि या महानवमी (दक्षिण भारत) के साथ था। इस अवसर पर शासक अपनी शक्ति और वैभव का प्रदर्शन करता था। इसके अलावा अन्य धर्मानुष्ठानों में मूर्ति पूजा राज्य के अश्व की पूजाभैंसों और अन्य जानवरों की बलि शामिल है। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार और उपहार दिए जाते थे। राजा सेना का निरीक्षण भी करता था। इन सबके बावजूद महानवमी डिब्बा के विषय में स्पष्ट जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है।


प्रश्न 5. यह विरुपाक्ष मंदिर के एक अन्य स्तंभ का रेखाचित्र है। क्या आप कोई पुष्प-विषयक रूपांकन देखते हैंकिन जानवरों को दिखाया गया हैआपके विचार में उन्हें क्यों चित्रित किया गया हैमानव आकृतियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. स्तंभ पर अश्व के नीचे पुष्प विषयक रूपांकन दिखाई देता है। शायद अश्व के महत्त्व को दर्शाने के लिए ऐसा किया गया है।
  2. स्तम्भ पर अश्व मोर को दिखाया गया है। अश्व विजय का प्रतीक होता है और मोर राष्ट्रीय पक्षी है।
  3. इसमें तीन मानव आकृतियाँ हैं। सबसे ऊपर स्त्री की आकृति है जिसके एक हाथ में पुष्प है। उसके नीचे दूसरी आकृति धनुष लिये हुए हैं और उसका एक पैर शिवलिंग पर है। तीसरी आकृति बड़े पेट वाले किसी पुरुष की है। उसके बांये हाथ में गदा जैसा कोई युद्धास्त्र है।

image


प्रश्न 6. “शाही केन्द्र” शब्द शहर के जिस भाग के लिए प्रयोग किए गए हैंक्या वे उस भाग का सही वर्णन करते हैं?
उत्तर- “शाही केन्द्र” या “राजकीय केन्द्र” आबादी के दक्षिण:
पश्चिम में स्थित था। इसमें 60 से अधिक मंदिर बने थे। स्पष्ट है कि “शाही केन्द्र” शब्द शहर के जिस भाग के लिए प्रयोग किये गये हैंवे उस भाग का सही वर्णन नहीं करते हैं। इन देव स्थलों में प्रतिष्ठित देवी-देवताओं से संबंद्ध जनता को यहाँ के शासक प्रसन्न रखकर अपनी सत्ता को स्थापित करने तथा वैधता प्रदान करने का प्रयास कर रहे थे।

इतना अवश्य है कि:
शाही केन्द्र में 30 संरचनायें ऐसी हैं जिनकी पहचान महलों के रूप में की गई है। ये अपेक्षाकृत विशाल संरचनाये हैं जो धार्मिक कार्यों से सम्बद्ध नहीं थी। मंदिरों और संरचनाओं से ये ढाँचे इस अर्थ में भिन्न थे कि मंदिर पूरी तरह धर्म-गाथाओं एवं चित्रों से निर्मित थे जबकि महल जैसे भवनों की अधिरचना विलासी वस्तुओं से तैयार की गई थी। कुछ भवनों का नामकरण उनके आकार और कार्य के आधार पर किया गया है।

उदाहरण के लिए राजा का भवन’ आंतरिक क्षेत्र में बहुत विशाल है। इसके मुख्य भाग सभा मण्डप और महानवमी डिब्बा है। सभा-मण्डप के उपयोग के विषय में इतिहासकार स्पष्ट नहीं है। महानवमी डिब्बा का सम्बन्ध 10 दिन चलने वाले हिंदू त्यौहार दशहरा (उत्तर भारत)दुर्गापूजा (बंगाल) या नवरात्रि या महानवमी (दक्षिण भारत) से था। इस अवसर पर शासक अपनी शक्तिवैभव का प्रदर्शन करते थे। इसमें कुछ अनुष्ठान भी संपन्न कराए जाते थे। इस अवसर पर राजा नायकों की सेना का निरीक्षण करता था। इसके अलावा इस क्षेत्र में एक लोट्स (कमल) महल था। मैकेंजी के अनुसार यह परिषदीय-सदन था। इसके आस-पास भी कई मंदिर थे।


प्रश्न 7. कमल महल और हाथियों के अस्तबल जैसे भवनों का स्थापत्य हमें उनके बनवाने वाले शासकों के विषय में क्या बताता है?
उत्तर- शाही केन्द्र के सर्वाधिक आकर्षक भवनों में एक लोट्स (कमल) महल है जिसका यह नामकरण 19 वीं शताब्दी में अंग्रेज यात्रियों ने किया था। यह नाम रोमांचकारी है परंतु इतिहासकार इस संबंध में यह निश्चय नहीं कर पाये हैं कि इस भवन का किस कार्य के लिए प्रयोग किया जाता था। मैकेन्जी का सुझाव है कि यह भवन परिषदीय सदन था जहाँ राजा अपने परामर्शदाताओं से मिलता था। कमल महल के निकट ही हाथियों का अस्तबल था। ये अस्तबल समस्तरी थे। इससे ज्ञात होता है कि विजयनगर के शासक हाथियों के शौकीन थे। हाथियों का प्रयोग सेना के अलावा अन्य कार्यों के लिए भी किया जाता था। अस्तबल में अनेक विशाल कक्ष या हाल थे। स्पष्ट है कि हाथियों की संख्या भी पर्याप्त थी।


प्रश्न 8. स्थापत्य की कौन-कौन सी परम्पराओं ने विजयनगर में वास्तुविदों को प्रेरित कियाउन्होंने इन परम्पराओं में किस प्रकार बदलाव किये?
उत्तर- वियजनगर के वास्तुविदों को प्रभावित करने वाली स्थापत्य परम्परायें और इनमें बदलाव:
विजयनगर में स्थापत्य कला का विकास 1336 ई० से 1365 ई० के बीच विजयनगर के सम्राटों ने किया। यह साम्राज्य दक्षिण भारत के एक बड़े भाग तक विस्तृत था। वास्तुविदों को यहाँ के मंदिरभवनमहल और दुर्ग जैसी संरचनाओं ने बहुत प्रभावित किया। विजयनगर और इसके आस-पास के भवनों को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की मान्यता मिली है। नये मंदिरों के निर्माण के अतिरिक्त वियजनगर के शासकों ने पूरे दक्षिण भारत के पुराने मंदिरों में भी कुछ परिवर्तन किये। इनमें से कुछ भवन विजयनगर साम्राज्य की स्थापना से पहले के हैं।

शहरी केन्द्र में व्यापारियों के भवन हैं। यहाँ मंदिर और मकबरे भी मिले हैं। शाही केन्द्र में दो प्रमुख संरचनायें-सभामंडल और महानवमी डिब्बा है। ये दोनों संरचनायें धार्मिक कार्यों के लिए बनायी गई थीं। इसके अलावा लोट्स महल के आस-पास अनेक मंदिर हैं। इसी में हजार राम मंदिर है। मंदिरों के गोपुरम् और मण्डप अत्यंत आकर्षक हैं। ये ढाँचा विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर में देखने को मिलते हैं।


प्रश्न 9. अध्याय के विभिन्न विवरणों से आप विजयनगर के सामान्य लोगों के जीवन की क्या छवि पाते हैं
उत्तर- वियजनगर के सामान्य लोगों के जीवन की छवि:
अध्याय के विभिन्न विवरणों से सामान्य लोगों के जीवन की निम्नलिखित झाँकी दिखाई पड़ती है–
1. 
बरबोसा के विवरण से ज्ञात होता है कि सामान्य लोगों का जीवन बहुत अच्छा नहीं था। उसके अनुसार सामान्य लोगों के कच्चे आवास थे परंतु बहुत मजबूत बनाए गए थे।

2. क्षेत्र सर्वेक्षण से ज्ञात होता है कि यहाँ विभिन्न सम्प्रदायों और समुदायों के पूजा स्थल और छोटे मंदिर भी हैं।

3. सामान्य लोग जल संरक्षण के प्रति विशेष रहते थे। इसके लिए कुँएवर्षा के पानी वाले जलाशय और मंदिर के जलाशय की व्यवस्था थी।

4. शहरों में व्यापार बहुत समृद्ध था और वहाँ की बाजार मसालोंवस्त्रों तथा रत्नों से परिपूर्ण थी। इससे लगता है कि शहर की जनता समृद्ध थी और विदेशों से महँगे सामान मँगाती थी।

5. सामान्य लोगों की जीविका का प्रमुख साधन कृषि थी। विजयनगर की कृषि अच्छी थी और विभिन्न प्रकार के अनाजोंसब्जियों और फलों की खेती की जाती थी।

6. विजयनगर के लोग अत्यधिक धार्मिक थे-इसका अनुमान सभी स्थलों से मंदिरों के अवशेष मिलने से लगाया जा सकता है। ये लोग विशेष रूप से पम्पादेवी और विरुपाक्ष की पूजा करते थे। (vii) लोग भोजन में चावलगेहूँमकईजौसेममूंगदालेंफलसब्जी और यहाँ तक कि मांस का भी प्रयोग करते थे। नूनिज के अनुसार, “बाजार में “भेड़बकरी का मांससूअरमृगमांसतीतर मांसखरगोशकबूतरबटेर और सभी प्रकार के पक्षीचूहेबिल्लियों और छिपकलियों का मांस बिकता था।”


प्रश्न 10. विश्व के सीमारेखा पर इटलीपुर्तगालईरान तथा रूस को सन्निकता से अंकित कीजिए। उन मार्गों को पहचानिए जिनका प्रयोग इटली का निकोलो दे कॉन्ती (व्यापारी)अब्दुर रज्जाक (राजदूत)अफानासी निकितिन (रूसी व्यापारी)दुआर्ते बरबोसाडोमिंगो पेस तथा फर्नावो नूनिज (पुर्तगाली नागरिक) ने विजयनगर पहुँचने के लिए किया था।
उत्तर-


प्रश्न 11. भारतीय उपमहाद्वीप के किसी एक ऐसे प्रमुख शहर के विषय में और जानकारी हासिल कीजिए जो लगभग चौदहवीं-सत्रहवीं शताब्दियों में फला-फूला। शहर के स्थापत्य का वर्णन कीजिए। क्या कोई ऐसे लक्षण हैं जो इनके राजनीतिक केन्द्र होने की ओर संकेत करेंक्या ऐसे भवन हैं जो आनुष्ठानिक रूप से महत्त्वपूर्ण होंकौन-से ऐसे लक्षण हैं जो शहरी भाग को आस-पास के क्षेत्रों से विभाजित करते हैं?
उत्तर- छात्र स्वयं करें।


प्रश्न 12. अपने आस-पास किसी धार्मिक भवन को देखिए। रेखाचित्र के माध्यम से छतस्तम्भोंमेहराबोंयदि होंतो गलियारोंरास्तोंसभागारोंप्रवेश द्वारोंजल आपूर्ति आदि का वर्णन कीजिए। इन सभी की तुलना निरुपाक्ष मंदिर के अभिलक्षणों से कीजिए। वर्णन कीजिए कि भवन का प्रत्येक भाग किस प्रयोग में लाया जाता था। इसके इतिहास के विषय में पता कीजिए।
उत्तर- छात्र स्वयं करें।