2. विश्व जनसंख्या-वितरण, घनत्व और वृद्धि


(क) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है:
(क) अफ्रीका
(
ख) एशिया
(
ग) दक्षिण अमेरिका
(
घ) उत्तर अमेरिका
उत्तर- (ख)


प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?
(क) अटाकामा
(
ख) भूमध्यरेखीय प्रदेश
(
ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया
(
घ) ध्रुवीय प्रदेश
उत्तर- (घ)


प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है:
(क) जलाभाव
(
ख) बेरोजगारी
(
ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएं
(
घ) महामारियां
उत्तर- (ग) 


प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य ठीक नहीं है:
(क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अधिक बढ़ी है।
(
ख) विश्व जनसंख्या में प्रतिवर्ष करोड़ लोग जुड़ जाते हैं।
(
ग) अरब से अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।
(
घ) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।
उत्तर- (ग)



(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:

प्रश्न 1. जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का उल्लख कीजिए।
उत्तर- जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारक इस प्रकार हैं:

  1. जल की उपलब्धता: लोग उन क्षेत्रों में बसने को प्राथमिकता देते हैं जहां जल आसानी से उपलब्ध होता है।
  2. भू-आकृति: लोग समतल मैदानों और मंद ढालों पर बसने को वरीयता देते हैं।
  3. जलवायु: अति ऊष्ण अथवा ठंडे मरुस्थलों की विषम जलवायु मानव बसाव के लिए असुविधाजनक होती है।

प्रश्न 2. विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र हैं। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर- कुछ क्षेत्र वास्तव में सघन बसे हैं। इसका कारण आर्थिक कारक जैसे खनिजनगरीकरण तथा औद्योगीकरण हैं। अच्छी नागरकि सुविधाएं तथा नगरीय जीवन लोगों को आकर्षित करता है। इसका विश्व के अनेक क्षेत्र खनिज भंडारों की उपस्थितिअच्छी नगरीकरण सुविधाओं तथा औद्योगीकरण के कारण सघन बसे हुए हैं।


प्रश्न 3. जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन-से हैं?
उत्तर- जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक हैं – जन्ममृत्यु और प्रवास। अशोधित जन्म दर (CBR) को प्रति हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए जीवित बच्चों के रूप में व्यक्त किया जाता है। घटती हुए मृत्यु दर से भी जनसंख्या में परिवर्तन हो सकता है। प्रवास को मनुष्य और संसाधन के बीच बेहतर संतुलन प्राप्त करने की दिशा में एक स्वतः स्फूर्त प्रयास के रूप में निरूपित किया जा सकता है।



(ग) अंतर स्पष्ट कीजिए:

  1. जन्म दर और मृत्यु दर
  2. प्रवास के प्रति कर्ष कारक और अपकर्ष कारक

उत्तर- 1. जन्म दर और मृत्यु दर में अंतर:
image


2. प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक में अंतर:
image



(घ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 1. विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
उत्तर- पृथ्वी पर जनसंख्या के असमान वितरणघनत्व एवं वृद्धि को अनेक कारकों ने प्रभावित किया है। जनसंख्या के घनत्व और वितरण को प्रभावित करने वाले कारक इस प्रकार हैं।

(I) भौगोलिक कारक:

1. जल की उपलब्धता:
लोग उन क्षेत्रों में बसने को प्राथमिकता देते हैं जहां जल आसानी से उपलब्ध होता है। जल का उपयोग पीनेनहाने और भोजन बनाने के साथ-साथ पशुओंफसलोंउद्योगों तथा नौसंचालन में किया जाता है। यही करण है कि नदी-घटियां विश्व के सबसे सघन बसे हुए क्षेत्र हैं।

2. भू-आकृति:
लोग समतल मैदानों और मंद ढालों पर बसने को वरीयता देते हैं इसका कारण यह है कि ऐसे क्षेत्र फसलों के उत्पादनसड़क निर्माण और उद्योगों के लिए अनुकूल होते हैं। पर्वतीय और पहाड़ी क्षेत्र परिवहन-तंत्र के विकास में अवरोधक हैंइसलिए प्रारंभ में कृषिगत और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल नहीं होते। अत: इन क्षेत्रों में कम जनसंख्या पाई जाती है। उदाहरण के लिए गंगा का मैदान विश्व के सर्वाधिक सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है जबकि हिमालय के पर्वतीय भाग विरल जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं।

3. जलवायु:
अधिक वर्षा अथवा विषम और रुक्ष जलवायु के क्षेत्रों में कम जनसंख्या पाई जाती है। भूमध्य सागरीय प्रदेश सुखद जलवायु के कारण इतिहास के आरंभिक कालों से बसे हुए हैं।

4. मृदाएं:
उपजाऊ दोमट मिट्टी वाले प्रदेशों में अधिक लोग रहते हैं क्योंकि ये मृदाएं गहन कृषि का आधार बन सकती हैं।

(II) आर्थिक कारक:

1. खनिज:
खनन और औद्योगिक गतिविधियां रोजगार उत्पन्न करते हैं। अत: कुशल एवं अर्धकुशल कर्मी इन क्षेत्रों में पहुंचते हैं और जनसंख्या को सघन बना देते हैं। अफ्रीका की कटंगाजांबिया तांबा पेटी इसका एक अच्छा उदाहरण है।

2. नगरीकरण:
अच्छी नागरकि सुविधाएं तथा नगरीय जीवन के आकर्षण लोगों को नगरों की ओर खींचते हैं। विश्व के विराट नगर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में प्रवासियों को निरंतर आकर्षित करते हैं।

3. औद्योगीकरण:
औद्योगिक पेटियां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती हैं और बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती हैं। जापान का कोबे-ओसाका प्रदेश अनेक उद्योगों की उपस्थिति के कारण सघन बसा हुआ है।

(III) सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक:
कुछ स्थान धार्मिक अथवा सांस्कृतिक महत्त्व के कारण अधिक लोगों को आकर्षित करते हैं। ठीक इसी प्रकार लोग उन क्षेत्रों को छोड़ कर चले जाते हैं जहां सामाजिक और राजनीतिक अशांति होती है। कई बार सरकारें भी लोगों को विरल जनसंख्या वाले क्षेत्रों में बसने को प्रोत्साहन देती हैं।


प्रश्न 2. जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्थाओं की विवेचना कीजिए।
उत्तर- जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत तीन अवस्थाओं वाले मॉडल की विवेचना करता है:
प्रथम अवस्था में उच्च प्रजननशीलता व उच्च मर्त्यता होती है क्योंकि लोग महामारियों और भोजन की अनिश्चित आपूर्ति से होने वाली मृत्युओं की क्षतिपूर्ति अधिक पुनरुत्पादन से करते हैं। जनसंख्या वृद्धि धीमी होती है और अधिकांश लोग खेती में कार्यरत होते हैं। जहां बड़े परिवारों को परिसंपति माना जाता है। जीवन-प्रत्याशा निम्न होती हैअधिकांश लोग अशिक्षित होते हैं और उनके प्रौद्योगिकी स्तर निम्न होते हैं। 200 वर्ष पूर्व विश्व के सभी देश इसी अवस्था में थे।

द्वितीय अवस्था के प्रारंभ में प्रजननशीलता ऊंची बनी रहती है लेकिन यह समय के साथ घटती जाती है। यह अवस्था घटी हुए मृत्यु दर के साथ आती है। स्वास्थ्य संबंधी दशाओं व स्वच्छता के सुधार के साथ मर्त्यता में कमी आती है। इस अंतर के कारणजनसंख्या में होने वाला शुद्ध योग उच्च होता है। अंतिम अवस्था में प्रजननशीलता और मर्त्यता दोनों अधिक घट जाती है। जनसंख्या या तो स्थिर हो जाती है या मंद गति से बढ़ती है। जनसंख्या नगरीय और शिक्षित हो जाती है तथा उसके पास तकनीकी ज्ञान होता है। ऐसी जनसंख्या विचारपूर्वक परिवार के आकार को नियंत्रित करती है। इससे प्रदर्शित होता है कि मनुष्य जाति अत्यधिक नम्य है और अपनी प्रजननशीलता को समायोजित करने की योग्यता रखती है। वर्तमान में विभिन्न देश जनांकिकीय संक्रमण की विभिन्न अवस्थाओं में है।